कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में आयोजित भव्य मोटर साइकिल एवं स्कूटी रैली का जोरदार आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।सुबह करीब 8 बजे श्री झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों—इतवारी बाजार, मेन रोड, ओवरब्रिज, ट्रांसपोर्ट नगर, घंटाघर और बायपास रोड—से होते हुए निकली। रैली के दौरान “जय झूलेलाल” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

रैली में शामिल लोगों ने सफेद ड्रेस कोड का पालन करते हुए अनुशासन का परिचय दिया। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बुलेट एवं अधिक आवाज करने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रखा गया, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा।आयोजकों ने बताया कि यह रैली चेट्रीचंड्र महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। 20 मार्च को भव्य शोभायात्रा एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें समाज के सभी लोगों से सपरिवार शामिल होने की अपील की गई है।पूरे आयोजन को लेकर सिंधी समाज में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग एकजुट होकर इस पर्व को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।

  • Related Posts

    19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, माँ सर्वमंगला मंदिर में जगमगाएंगे ज्योति कलश और गूंजेंगे भक्ति के सुर

    कोरबा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा स्थित माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर, दुरपा परिसर में इस वर्ष भी भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है।…

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    केंद्रीय विद्यालय,गोपाल पुर,कोरबा।

    केंद्रीय विद्यालय,गोपाल पुर,कोरबा।

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर
    error: Content is protected !!