महतारी वंदन योजना : दीपावली के पहले मिली राशि ने त्यौहार के उत्साह को किया दुगुना,कोटा की उर्वशी और सुशीला ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बिलासपुर/जिले के कोटा ब्लॉक के आदिवासी अंचलों की महिलाएं शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ने ज़रूरतमन्द महिलाओं को भी बड़ा आर्थिक संबल दिया है। योजना से उनके जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। दीपावली के पहले योजना की 20 वीं किश्त मिलने से महिलाओं में पर्व का उत्साह दुगुना हो गया है। कोटा के सुदूर गांव की निवासी महिलाओं ने संवेदनशील योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।कोटा ब्लॉक के विचारपुर पंचायत के आश्रित ग्राम जुरेली की सुशीला बाई पहले अपने परिवार की रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती थीं। घर की आय सीमित होने के कारण तीन बच्चों के परिवार में अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि जब से उन्हें महतारी वंदन योजना से हर माह 1000 रूपए की राशि मिलने लगी तब से उन्हें राहत मिली है। सुशीला कहती हैं कि अब मुझे महीने की शुरुआत में ही राहत महसूस होती है क्योंकि राशन के कुछ खर्चे ,बच्चों की जरूरतें और घर की छोटी-मोटी चीजें आसानी से अब महतारी वंदन से मिलने वाली राशि से पूरी हो जाती हैं। दशहरा दिवाली पर्व के पहले मिली यह राशि हमारे लिए खुशियों की सौगात की तरह है।”इसी तरह ग्राम सिलपहरी की उर्वशी भानू कहती है कि वे स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने परिवार की आय में सहयोग देती हैं लेकिन फिर भी घर के खर्च पूरे करना आसान नहीं था। महतारी वंदन योजना से हर माह मिलने वाली सहायता राशि ने उन्हें आर्थिक रूप से और मजबूत किया है। उर्वशी कहती हैं “यह राशि मेरे लिए किसी उपहार से कम नही’ इससे मैं अपनी जरूरतों के साथ बच्चों की पढ़ाई की छोटी छोटी जरूरतों को भी पूरा कर पाती हूँ। उर्वशी खुशी से कहती है कि मुख्यमंत्री जी ने हम गरीब महिलाओं की सच में सुध ली है जिसके लिए हम उनके आभारी है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!