
कोरबा।कोरबा नगर निगम के जल उपचार संयंत्र में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार, 02 सितंबर की सुबह निर्धारित समय पर शहर की जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। इस वजह से नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।नगर निगम की अपीलनिगम प्रशासन ने शहरवासियों से अग्रिम रूप से पानी का भंडारण करने और आवश्यकता अनुसार ही जल के उपयोग की अपील की है। निगम का कहना है कि मरम्मत कार्य की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य हो सके।

मरम्मत कार्य युद्धस्तर परनगर निगम के इंजीनियरिंग अमले ने खराबी को दूर करने के लिए कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। जलप्रदाय विभाग का कहना है कि तकनीकी खामियों को शीघ्र दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।शाम से सामान्य आपूर्तिनिगम प्रशासन ने जानकारी दी है कि मंगलवार शाम से निर्धारित समय पर नियमित जलापूर्ति व्यवस्था फिर से बहाल कर दी जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे पानी का संचय कर सावधानीपूर्वक उपयोग करें।







Comments are closed.