2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

सुकमा प्रवास के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि मजबूत रणनीति और सुरक्षा बलों की निरंतर कार्रवाई से नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है, जिसके खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में व्यापारी संगठन, खदान एवं सड़क निर्माण से जुड़े संघटन, सर्व आदिवासी समाज, जनजाति सुरक्षा मंच, मेडिकल व मोबाइल दुकान संचालक, वनवासी कल्याण समिति तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल उन्मूलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सुकमा में विकास कार्यों में जनसहभागिता बढ़ रही है और गुमराह करने वाले तत्वों का प्रभाव घट रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अवैध धर्मांतरण, रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ पर सख्ती बरतने के भी निर्देश दिए।जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने लघु वनोपज के प्रसंस्करण और लघु-कुटीर उद्योगों के माध्यम से स्थानीय लोगों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर संभाग को नक्सलवाद मुक्त बनाने के लिए सभी को दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करना होगा।बैठक में राज्य महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने नक्सल उन्मूलन और जिले के सर्वांगीण विकास के लिए अपने सुझाव व समर्थन दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही सुकमा को सुरक्षित, नक्सलमुक्त और समृद्ध बनाया जा सकेगा।

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!