क्षत्रिय राठौर समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाज की एकता पर दिया गया जोर

कोरबा। समाज के लोगों को जागरूक करना, सामाजिक समस्याओं का समाधान करना, समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर संभव सहयोग करना ही सशक्त सामाजिक व्यवस्था का आधार है। उक्त विचार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोरबा स्थित क्षत्रिय राठौर समाज के सामाजिक भवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर अतिथि व्यक्त किए। डॉ. महंत ने कहा कि समाज की एकता ही उसे उन्नति और समृद्धि की ओर ले जाती है। कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय राठौर समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जो समाज के विकास में निरंतर प्रेरक रहा है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक पदाधिकारियों की भूमिका सामाजिक दायित्वों और नैतिक कर्तव्यों से जुड़ी होती है। समाज को सशक्त बनाना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने नव-नियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय राठौर समाज और अधिक प्रगति करेगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि क्षत्रिय राठौर समाज पूरे प्रदेश में एकजुटता के साथ कार्य करते हुए समाज और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में पहली बार विधायक बनने पर उन्होंने विधायक निधि की 90 प्रतिशत राशि सामाजिक भवनों के लिए प्रदान की थी। सबसे पहले 2 लाख रुपये किचन कक्ष और 2 लाख रुपये कमरा निर्माण के लिए दिए गए। महापौर रेणु अग्रवाल एवं महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा अन्य विकास कार्यों के लिए 5-5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। वहीं सांसद डॉ. चरणदास महंत ने भवन एवं मंच निर्माण के लिए कुल 10.50 लाख रुपये स्वीकृत किए, साथ ही बालको प्रबंधन से 5 लाख रुपये का सहयोग दिलवाया गया। वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 20 लाख रुपये की राशि प्रदान कर इस स्थल के विकास का कार्य कराया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा में विभिन्न समाजों के सामाजिक कार्यों के लिए स्थान और भवन निर्माण को प्राथमिकता दी गई है और आगे भी सामाजिक उत्थान के कार्यों को गति दी जाएगी।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा वीर दुर्गादास राठौर के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर नमन करने से हुई। इसके पश्चात आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत-सत्कार किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुकेश राठौर, हरीश परसाई, मनोज चौहान, जिला अध्यक्ष संतोष राठौर, सनत राठौर, केदार राठौर, नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर, राजेंद्र राठौर, गोवर्धन राठौर, महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता राठौर, ओंकार राठौर, हेमंत राठौर, रामनारायण राठौर, माधव राठौर, दिनेश राठौर, नरेन्द्र राठौर, पारसनाथ राठौर, रामकुमार राठौर, तोरण राठौर, कमलेश राठौर, अजय राठौर, धर्मेंद्र राठौर, राजेश राठौर सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

सलग्न : फोटो

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!