रिटायर्ड ASI के घर 10 लाख की चोरी से CSEB कॉलोनी में सनसनी, जानकार पर शक गहराया

कोरबा। जिले की सीएसईबी आवासीय कॉलोनी में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। जिला पुलिस बल में कार्यरत रह चुके रिटायर्ड सहायक उप निरीक्षक (ASI) गिलेटविन लकड़ा के सूने आवास से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो जाने से पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रिटायर्ड एएसआई गिलेटविन लकड़ा सीएसईबी कॉलोनी स्थित जूनियर क्लब के पास अपने परिवार के साथ निवासरत हैं। परिवार में गमी होने के कारण वे परिजनों के साथ बाहर गए हुए थे। घर की देखरेख के लिए एक चाबी पड़ोसी के पास और दूसरी चाबी रात में सोने के लिए उनके भतीजे के पास छोड़ी गई थी।24 जनवरी की रात करीब 10 बजे जब भतीजा घर में सोने पहुंचा तो बाउंड्री वॉल का गेट बंद मिला, लेकिन अंदर जाकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा भीतर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर उसने तत्काल श्री लकड़ा को फोन कर सूचना दी। इसके बाद वे रात लगभग 3 बजे कोरबा पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से जब घर के पिछले हिस्से की जांच की गई तो वहां का दरवाजा खुला हुआ मिला। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई और निर्देशानुसार दरवाजे को बंद कर दिया गया। पुलिस के पहुंचने तक किसी को भी घर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया।शनिवार सुबह कोरबा सीएसपी, सिविल लाइन थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। टीमों ने मौके पर बारीकी से जांच कर सुराग जुटाने की कार्रवाई की। पुलिस की संयुक्त टीम संदेहियों की तलाश और धरपकड़ में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार श्री लकड़ा ने रिटायरमेंट के बाद अपनी पुत्री और पुत्र के विवाह के लिए जेवरात बनवाए थे, जिन्हें करीब पांच दिन पहले ही घर लाकर अलमारी के लॉकर में रखा गया था। लॉकर में पुराने और नए दोनों तरह के जेवरात रखे थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। चोरी गए जेवरातों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।इस वारदात में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घर में कुल तीन अलमारियां मौजूद थीं, लेकिन चोर ने केवल उसी अलमारी का ताला तोड़ा जिसमें जेवरात रखे थे। बाकी अलमारियां, दीवान पलंग और अन्य सामानों को हाथ तक नहीं लगाया गया। घर में रखा लैपटॉप, सिक्कों से भरा जार और अन्य कीमती सामान भी सुरक्षित मिले हैं। इससे यह आशंका और गहराती जा रही है कि चोरी किसी जानकार व्यक्ति द्वारा की गई है, जिसे जेवरातों की सही जानकारी थी।बताया गया कि चोर सामने के दरवाजे से घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। पीछे की ओर मैदान, झाड़ियां और छोटी-छोटी चारदिवारियां हैं, जिनका उपयोग चोरों ने भागने के लिए किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस संदेहियों से पूछताछ और धरपकड़ की कार्रवाई में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, वैभव शर्मा बने जिलाध्यक्ष, मोंटी पटेल महामंत्री

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रिय अनुज वैभव…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत
    error: Content is protected !!