कोरबा: डॉ. अर्पण विश्वास पर जानलेवा हमले की तीखी निंदा करते हुए IMA ने कहा-‘डॉक्टरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई’

कोरबा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कोरबा ने एनसीएच में पदस्थ चिकित्सक डॉ. अर्पण विश्वास पर हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। स्वास्थ्य शिविर से लौटते समय डॉक्टर पर की गई मारपीट की घटना को IMA ने न केवल कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया है, बल्कि इसे चिकित्सा सेवा, मानवता और समाज की मूल भावना पर सीधा प्रहार बताया है।
IMA के अध्यक्ष डॉ. एस. चंदानी एवं सचिव डॉ. अजय स्वर्णकार ने संयुक्त बयान में कहा कि डॉक्टर समाज की सेवा निस्वार्थ भाव से करते हैं। वे आपातकालीन परिस्थितियों में, सीमित संसाधनों के बावजूद, दिन-रात मरीजों की जान बचाने के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे सेवा-भाव से कार्य करने वाले डॉक्टरों पर हमला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर पर हुआ यह हमला केवल एक व्यक्ति विशेष पर नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय, स्वास्थ्य व्यवस्था और समाज के विश्वास पर हमला है। यदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सक ही असुरक्षित महसूस करेंगे, तो इसका सीधा असर आम जनता की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा।
IMA ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डॉक्टरों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। संगठन ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस घटना में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध तत्काल, निष्पक्ष और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
साथ ही IMA ने यह भी मांग की है कि कोरबा जिले में कार्यरत सभी चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। स्वास्थ्य शिविरों, अस्पताल परिसरों एवं फील्ड ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। IMA कोरबा ने यह स्पष्ट किया कि जिले के सभी चिकित्सक पूर्णतः एकजुट हैं और इस कठिन समय में पीड़ित डॉक्टर एवं उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। संगठन ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो डॉक्टरों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सामूहिक एवं लोकतांत्रिक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगा। “डॉक्टर सुरक्षित तभी समाज और स्वास्थ्य सुरक्षित” यह IMA का स्पष्ट और दृढ़ संदेश है।

  • Related Posts

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

      इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के पूर्व कर्मचारी चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल की 39.91 लाख रुपए की संपत्ति को धनशोधन…

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा ने अमेरिका–भारत व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने 4 फ़रवरी…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत
    error: Content is protected !!