KORBA:ट्रिपल राइडिंग पर सख्त कार्रवाई

♦️ विशेष शहरी अभियान में 96 दोपहिया वाहनों के चालान, कुल 42,000 रुपये का अर्थदंड वसूल

कोरबा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर एवं जिले के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी बैठाने) के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, नियम विरुद्ध तीन सवारी बैठाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संचालित किया गया।

– 

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस एवं थाना–चौकी स्टाफ द्वारा मुख्यतः शहरी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की गई, जिसमें कुल 96 दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करते पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत कटघोरा, बालको और कोटवाली थाना क्षेत्र में अधिकतम 17, 13 और 13 वाहनों का चालान किया गया तथा कुल लगभग 42,000 (बयालीस हजार) रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। ऐसे कृत्य न केवल मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन हैं, बल्कि वाहन की संतुलन क्षमता, ब्रेकिंग व नियंत्रण को प्रभावित कर गंभीर दुर्घटना का कारण भी बनते हैं।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ट्रिपल राइडिंग पर सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाएगी तथा बार‑बार नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!