पक्षी संरक्षण से सशक्त भविष्य की ओर कदम: जामगांव स्कूल में वन विभाग रायगढ़ की विशेष वर्कशॉप

रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव में वन विभाग रायगढ़ के तत्वावधान में सीनियर सेकेंडरी विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य इकोसिस्टम को सुरक्षित बनाए रखने में पक्षियों की भूमिका और उनके संरक्षण के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराना रहा।कार्यक्रम के दौरान वन विभाग से जुड़े फॉरेस्ट्री विज्ञान में उच्च शिक्षित युवा विशेषज्ञ लुकास नायक ने डिजिटल बोर्ड के माध्यम से प्रभावशाली और जानकारीपूर्ण प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश में पाए जाने वाले सैकड़ों पक्षियों की प्रजातियों, उनकी विशेषताओं और व्यवहार से जुड़ी दुर्लभ जानकारियां साझा कीं, जिनसे विद्यार्थी पहली बार रूबरू हुए। प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह भी बताया गया कि पक्षियों का संरक्षण न केवल जैव विविधता के लिए आवश्यक है, बल्कि मानव जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। चित्रों और उदाहरणों के जरिए उन्होंने पक्षियों की सुरक्षा के व्यावहारिक उपायों पर भी प्रकाश डाला।इस अवसर पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजकुमार सारथी, जामगांव हायर सेकेंडरी स्कूल शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुरारी अग्रवाल, जामगांव के सरपंच राजकुमार किसान, विद्यालय के प्राचार्य रमेश शर्मा, व्याख्याता पी.आर. खूंटे सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाएं भी शांत कीं।वर्कशॉप से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई सोच और जिम्मेदारी का बोध हुआ। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य रमेश शर्मा ने वन विभाग रायगढ़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!