बिलासपुर में चाकूबाजी: सिविल लाइन के ‘बिट सिस्टम’ पर फिर उठे सवाल

।बिलासपुर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के पास कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद श्रीवास के बेटे आदित्य प्रताप श्रीवास पर हुआ जानलेवा हमला न सिर्फ आपराधिक दुस्साहस को दर्शाता है, बल्कि पुलिस के तथाकथित “बिट सिस्टम” की नाकामी को भी उजागर करता है।

घटना शहर के व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले इलाके में है, जानकारी के मुताबिक आदित्य अपने दोस्तों के साथ भेल खाने पहुंचा था कि तभी युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता और अन्य युवक वहां पहुंचे, मामूली कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया और आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर आदित्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया, बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्तों को भी चोटें आईं,घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस इलाके में पुलिस के द्वारा नियमित गश्त और बीट सिस्टम की निगरानी का दावा किया जाता है, वहां युवक खुलेआम धारदार हथियार लेकर घूमते रहे और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, बिट सिस्टम का उद्देश्य ही यह है कि हर मोहल्ले, चौक-चौराहे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतत निगरानी रखी जाए, असामाजिक तत्वों की पहचान पहले से की जाए और छोटे विवादों को बड़ी वारदात में बदलने से रोका जाए,लेकिन मौजूदा घटना ने यह संकेत दिया है कि सिविल लाइन पुलिस का बीट तंत्र केवल कागजी साबित हो रहा है। यदि सक्रिय निगरानी, नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद यह हमला टल सकता था।

शहर में हाल के दिनों में बढ़ती चाकूबाजी और लूट की घटनाएं पुलिस की निवारक रणनीति पर प्रश्नचिन्ह लगा रही हैं। हर वारदात के बाद आरोपियों की तलाश और सख्त कार्रवाई की बात कही जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सुधार नजर नहीं आता है,अब जरूरत है कि पुलिस महज एफआईआर दर्ज करने तक सीमित न रहे, बल्कि अपने बिट सिस्टम की प्रभावी समीक्षा कर उसे वास्तविक रूप में लागू करे, ताकि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

  • Related Posts

    25 साल पहले बनी सड़क जर्जर, अब होगा जीर्णोद्धार

    कोरबा। 25 वर्षो से ज्यादा समय से पूर्व इस ग्राम की सड़कें बनी थी तथा कई वर्षो से सड़कें जर्जर हो चुकी थी, सड़कों की दयनीय स्थिति है, आवागमन में…

    Read more

    कोरबा के केंदई हसदेव पुल पर भीषण सड़क हादसा : हाइवा-पिकअप की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

     छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी इलाके में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केंदई हसदेव पुल के पास हाइवा और पिकअप…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    25 साल पहले बनी सड़क जर्जर, अब होगा जीर्णोद्धार

    25 साल पहले बनी सड़क जर्जर, अब होगा जीर्णोद्धार

    कोरबा के केंदई हसदेव पुल पर भीषण सड़क हादसा : हाइवा-पिकअप की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

    कोरबा के केंदई हसदेव पुल पर भीषण सड़क हादसा : हाइवा-पिकअप की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

    मुड़ापार शारदा बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से चालक की हुई मौत, देर रात 2बजे घटी घटना, घटना के बाद से वाहन चालक हुआ फरार

    मुड़ापार शारदा बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से चालक की हुई मौत, देर रात 2बजे घटी घटना, घटना के बाद से वाहन चालक हुआ फरार

    छत्तीसगढ़ साय सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, रमज़ान पर समय से एक घंटा पहले छोड़ सकेंगे कार्यालय

    छत्तीसगढ़ साय सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, रमज़ान पर समय से एक घंटा पहले छोड़ सकेंगे कार्यालय

    कोरबा: घर पर खेल रही मासूम के ऊपर गिरी खौलती दाल, नहीं बचाई जा सकी जान

    कोरबा: घर पर खेल रही मासूम के ऊपर गिरी खौलती दाल, नहीं बचाई जा सकी जान

    Railway News : ट्रेन में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ रायपुर रेल मंडल ने चलाई मुहिम, 185 यात्रियों पर मामला दर्ज

    Railway News : ट्रेन में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ रायपुर रेल मंडल ने चलाई मुहिम, 185 यात्रियों पर मामला दर्ज
    error: Content is protected !!