
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की खास रिपोर्ट
पाली : नुनेरा संकुल अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले में छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण पहल में से एक है मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण पूर्व निर्धारित समिति एवं निरीक्षण कर्ता के रूप में पूर्व माध्यमिक शाला नुनेरा के प्रधान पाठक शारदा घृत लहरें एवं संकुल समन्वयक अशोक भारद्वाज सर जी द्वारा शासन द्वारा जारी

प्रपत्र जिसमें स्कूल की भौतिक स्थिति, मध्यान भोजन, शौचालय, पानी की व्यवस्था, कक्षा के आधार पर बच्चों की शिक्षण स्थिति, अभिव्यक्ति कौशल, शिक्षकों की व्यवहार, बच्चों की उपस्थिति, एवं शिक्षकों का शाला समय में आगमन एवं प्रस्थान,, शाला की स्वच्छता आदि 20 बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक उपस्थित पालक, जन समुदाय, एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया और प्रत्येक बिंदुओं पर प्रश्न के समीक्षा करने के पश्चात सबके सामूहिक सहमति से

वास्तविक स्थिति पर चिन्हाकित किया गया साथ ही शासन का उद्देश्य को पालक बालक, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि मिलकर एक ऐसी ठोस कार्य योजना बनाएं जिससे प्रत्येक बच्चा पढ़ना लिखना जोड़ घटाव गुणा भाग को अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके और मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता

अभियान आने वाले चरण में स्पष्ट रूप से इसका प्रतिफल सामूहिक उत्तरदायित्व से सफल होना सुनिश्चित है ग्राम पंचायत के सरपंच शिव सिंह मरावी, उपसरपंच संजय कंवर एवं अन्य ग्रामीणों की सहयोग से न्योता भोजन का आयोजन कर स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।
मुख्य रूप से मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान को सफल बनाने में देव सिंह पंच, सीमा कंवर पंच, पुष्पा चौहान पंच, संतोषी महंत पंच, राहुल मरावी पंच, शिव कुमारी पंच, उत्तम देवी पंच,चरण दास महंत, सूरज बाई, एमडीएम समूह एवं पूर्व मध्य शाला रंगोले के प्रभारी सुबन सिंह पैकरा,शिक्षक, प्रधान पाठक विजय कुमार सिंह तंवर, विजय देवांगन, अन्नु लता कंवर, ज्योति महंत अतिथि शिक्षक, संत लाल यादव अंशकालीन सफाई कर्मी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







Comments are closed.