
कोरबा/हरदीबाजार – प्राथमिक शाला ओढ़ालीडीह में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण संपन्न हुआ।शासन द्वारा जारी प्रपत्र के तहत स्कूल की भौतिक स्थिति,मध्यान भोजन,शौचालय, पानी की व्यवस्था,कक्षा के आधार पर बच्चों की शिक्षण स्थिति, अभिव्यक्ति कौशल, शिक्षकों की व्यवहार, बच्चों की उपस्थिति व शिक्षकों का शाला समय में आगमन व प्रस्थान,शाला की स्वच्छता आदि 20 बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक उपस्थित पालक, जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया।

प्रत्येक बिंदुओं पर प्रश्न की समीक्षा कर सामुहिक सहमति से वास्तविक स्थिति पर चिन्हांकित किया गया। साथ ही शासन का उद्देश्य को पालक बालक,शिक्षक व जनप्रतिनिधि मिलकर ठोस कार्य योजना बनाई। जिससे प्रत्येक बच्चा पढ़ना लिखना,जोड़ घटाव,गुणा भाग को अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सकें। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान आने वाले चरण में स्पष्ट रूप से इसका प्रतिफल सामूहिक उत्तरदायित्व से सफल होना सुनिश्चित है। ग्राम पंचायत के सरपंच संजय राज के सहयोग से न्योता भोजन का आयोजन कर स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। मुख्य रूप से पंच गौरी मरावी, चुन्नी लाल पटेल व शिक्षक,पालक मौजूद थे।







Comments are closed.