
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की खास रिपोर्ट
पाली – नुनेरा संकुल के अंतर्गत प्राथमिक शाला रंगोले में रोचक एवं पारदर्शिता पूर्वक सामाजिक अंकेक्षण संपन्न हुआ जिसमें नोडल प्राचार्य आर पी लहरे हायर सेकेंडरी स्कूल नुनेरा एवं अवलोकन कर्ता राजीव जोगी प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल राजकम्मा तथा संकुल समन्वयक श्री अशोक भारद्वाज सर जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता के तहत सामाजिक अंकेक्षण 20 बिंदुओं पर चर्चा उपरांत छत्तीसगढ़ शासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए निरीक्षण टीम एवं पालक, जन समुदाय, जनप्रतिनिधियों के समक्ष कक्षा अनुरूप परफॉर्मेंस के तहत अंक निर्धारण किया गया उपस्थिति मात्रृ शक्तियों द्वारा कक्षा अनुरुप बच्चों से प्रश्न पूछ कर और बच्चों के द्वारा अपनी भाषा में सारगर्भित उत्तर देकर तालिया की गड़गड़ाहट से प्रोत्साहित किया गया।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से माया रूपेश कंवर ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता के तहत सामाजिक अंकेक्षण शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की प्रथम चरण है आने वाले समय में इसके बेहतर परिणाम सामूहिक रूप से पालक,जनसमुदाय, जन प्रतिनिधि गण एवं शिक्षकों की भूमिका अपने अपने दायित्वों का निर्वहन शत प्रतिशत समुचित रूप से करेंगे तो निश्चित रूप से सार्थक परिणाम देखने को मिलेगा
जन समुदाय के सहयोग से गणमान्य नागरिकों एवं बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वादिष्ट न्योता भोजन परोसा गया।प्रधान पाठक एस के गुप्ता निरीक्षण टीम प्रमुख नवल सिंह जगत प्रधान पाठक प्राथमिक शाला डिप्सीपारा, सुबन सिंह पैकरा,विजय देवांगन, जयोति महंत, अन्नू लता कंवर अतिथि शिक्षक, सीमा कंवर पच, पुष्पा चौहान पच, देव सिंह पच, यशपाल कंवर पच, चरण दास महंतश्रीमती संतोषी महंत पच, एमडीएम समूह श्रीमती सूरज बाई, श्रीमती जमुना बाई, श्री संत लाल यादव अंशकालीन सफाई कर्मी एवं अधिक संख्या में मातृशक्तियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर आयोजन को सफल बनाएं।







Comments are closed.