बीमार मां की मौत के सदमे में बेटे ने जहर खाकर दे दी जान

  मां की मौत से बेटा को इतना सदमा लगा कि उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया और गुमशुम रहने लगा। सदमा से नहीं उबरने पर बेटे ने तीन माह बाद आखिरकार जहर सेवन कर जान दे दिया।

घटना कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरियामुड़ा की है। यहां निवासरत गनपत लाल मनहर अपनी पत्नी सिया बाई और पुत्र विक्रम कुमार मनहर 19 वर्ष के साथ निवासरत थे। उसका पुत्र बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि गनपत की पत्नी सिया बाई का लंबी बीमारी के बाद 10 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया।

मां से अत्यधिक लगाव होने की वजह से विक्रम टूट गया और अक्सर गुमसुम रहने लगा। उसने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया। स्वजन ने काफी समझाइश देने का प्रयास किया, पर कोई फायदा नहीं हो सका। विक्रम की मानसिक स्थिति को देखते हुए स्वजन ने उसका डॉक्टरी इलाज भी कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

शुक्रवार की सुबह आखिरकार विक्रम ने चूहामार दवा का सेवन कर दिया। जब उसकि स्थिति बिगड़ी, तो घर में उपस्थित अन्य लोगों को जानकारी हुई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया।

विक्रम के पिता गनपत ने बताया कि विक्रम उनका इकलौता पुत्र था, उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। विक्रम बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, लेकिन मां के निधन के बाद से वह कॉलेज भी नहीं जा रहा था और लगातार परेशान रहता था।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    कोरबा।आज छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कोरबा जिला आज सामाजिक समरसता और संवेदनशील शासन का साक्षी बना। जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित…

    Read more

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस के पावन अवसर पर शहर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: कोरबा में गूंजी शहनाई, 260 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ, मिला सुखद दांपत्य का आशीर्वाद

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    विशाखापटनम की संस्था सृजन की ऑनलाइन काव्य साहित्य चर्चा संपन्न

    विशाखापटनम की संस्था सृजन की ऑनलाइन काव्य साहित्य चर्चा संपन्न

    पिता के खून से रंगे बेटी के हाथ, हसिया से काट डाला

    पिता के खून से रंगे बेटी के हाथ, हसिया से काट डाला

    कोरबा: शराबी शख्स की बाइक आग के हवाले.. सड़क किनारे खड़ी कर सोया था, शुरू हुई जांच

    कोरबा: शराबी शख्स की बाइक आग के हवाले.. सड़क किनारे खड़ी कर सोया था, शुरू हुई जांच

    जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित

    जिला स्तरीय पशु मेला आयोजित
    error: Content is protected !!