बेशर्म सरकारी सिस्टम! पति को पत्नी की लाश ठेले पर ले जाना पड़ा

  हरियाणा। फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल से सामने आई यह घटना किसी एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के पूरी तरह ध्वस्त हो चुके सिस्टम की जीती-जागती और शर्मनाक मिसाल है. जिस अस्पताल को गरीबों के लिए जीवन रक्षक कहा जाता है, वहीं एक महिला की मौत के बाद उसके शव को सम्मान तक नसीब नहीं हुआ. टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही 35 वर्षीय महिला सुमित्रा की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन की बेरुखी और लापरवाही ने इंसानियत को तार-तार कर दिया. मृतका का घर अस्पताल से महज 7 किलोमीटर दूर सारण गांव में था, लेकिन इसके बावजूद सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई. यह वही एंबुलेंस सेवा है, जिसे सरकार मुफ्त और 24 घंटे उपलब्ध होने का दावा करती है. हकीकत यह रही कि एक गरीब मजदूर को अपनी पत्नी का शव ठेले पर रखकर ले जाना पड़ा, क्योंकि अस्पताल परिसर में डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एक भी सरकारी एंबुलेंस अथवा शव वाहन नहीं मिला था. मृतका के पति गुनगुन ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले तीन महीने से टीबी से पीड़ित थी और सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था. हालत बिगड़ने पर उन्हें सफदरजंग और एम्स जैसे बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया, लेकिन वहां भी सिस्टम की मार झेलनी पड़ी. इलाज के नाम पर परिवार तीन से चार लाख रुपये खर्च कर चुका था. जब पैसे खत्म हो गए, तो मजबूरी में पत्नी को फिर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई. मौत के बाद अस्पताल ने हाथ खड़े कर दिए. एंबुलेंस विभाग ने साफ कह दिया कि कोई सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं है. प्राइवेट एंबुलेंस वालों ने 7 किलोमीटर के लिए 500 से 700 रुपये मांगे, जो एक दिहाड़ी मजदूर के लिए उस वक्त असंभव थे. आखिरकार, जिस ठेले से गुनगुन रोज मजदूरी करता है, उसी ठेले पर पत्नी का शव लादकर वह अस्पताल से निकला- यह दृश्य पूरे सिस्टम पर करारा तमाचा है. गुनगुन ने बताया कि अब उनके पास पत्नी के दाह संस्कार तक के पैसे नहीं हैं और उन्हें इसके लिए भी कर्ज लेना पड़ेगा. आठ साल का मासूम बेटा भी बेशर्म सिस्टम का गवाह बना रहा.  इस मामले में जब फरीदाबाद के डिप्टी सिविल सर्जन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एंबुलेंस मेरे अंतर्गत आती हैं लेकिन किसी मृतक के शव को ले जाने के लिए रेड क्रॉस द्वारा वाहन मुहैया कराया जाता है. हालांकि उन्होंने कहा कि एक ऐसा मामला मैंने पता किया है. मामले की जांच की जाएगी. यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ कागजों और भाषणों में जिंदा हैं, जमीनी हकीकत में गरीब के लिए न इलाज है, न सम्मान और न ही संवेदना

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!