कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे लोगों ने शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले मजदूरों ने युवक को एक पैर के ऊपर पैर रखकर सोते हुए देखा था। पास में पानी की बोतल भी रखी थी, जिससे लोगों को लगा कि वह आराम कर रहा है।
हालांकि, काफी देर बाद जब लोगों को संदेह हुआ और वे पास पहुंचे, तो युवक की सांसें बंद हो चुकी थीं। उसके नाक से झाग निकलता देख मामला गंभीर प्रतीत हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि युवक पिछले कुछ दिनों से आसपास के क्षेत्र में घूमता हुआ देखा गया था।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और संभवतः भूख या अन्य कारणों से उसकी मौत हुई है। वहीं, यह भी बताया गया कि कोरबा अंतिम रेलवे स्टेशन होने के कारण कई बार मानसिक रोगियों को ट्रेन में बैठा दिया जाता है, जिससे वे यहां पहुंच जाते हैं और जिले में उनकी संख्या बढ़ती जा रही है।
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की जा रही है। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    कोरबा। रामनवमी के पावन एवं पवित्र पर्व पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समस्त प्रदेशवासियों एवं कोरबा क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।श्री अग्रवाल ने कहा है कि मर्यादा…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!