शराब दुकान परिसर के अहाते में एसईसीएल कर्मचारी की मौत

नगर के शराब दुकान परिसर के अहाता में सोमवार को शराब पीने के लिए पहुंचे एक एसईसीएल कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

दीपका थाना क्षेत्र में निवासरत एसईसीएल कर्मी कृष्णा कुमार निराला (57) गेवरा परियोजना में कार्यरत था। सोमवार सुबह 10 बजे वह दीपका स्थित शराब दुकान परिसर पहुंचा था। जहां अहाता में दोपहर 12.30 बजे निराला की मौत हो गई। घटना की सूचना दीपका पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मृतक के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। मामले में मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि निराला नियमित रूप से शराब पीने के लिए शराब दुकान पहुंचता था। उसे मिर्गी के झटके भी आते थे। पुलिस के मुताबिक एसईसीएल कर्मी की मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर चलेगा। मृतक निराला के 3 बेटी व 1 बेटा है। सबसे छोटी बेटी को छोड़कर अन्य सभी की शादी हो चुकी है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!