केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ मेंस्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर

बिलासपुर- केन्द्रीय विद्यालय जीसी सीआरपीएफ बिलासपुर में दिनांक 21 एवं 22 नवम्बर को स्काउट्स एवं गाइड्स का द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर का नेतृत्व कैंप इंचार्ज भूपेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
प्रवेश, प्रथम सोपान एवं द्वितीय सोपान के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी दक्षता और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शिविर का शुभारंभ फ्लैग ब्रेक समारोह के साथ हुआ। इसके उपरांत स्काउटिंग से संबंधित विविध प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें स्काउटिंग का इतिहास एवं सिद्धांत, स्काउट लॉ, प्रॉमिस, प्रार्थना एवं झंडा गीत, प्राथमिक उपचार,
गांठें एवं मैपिंग, कम्पास एवं दिशा अनुमान,
शारीरिक फिटनेस एवं समूह खेल, लॉग बुक लेखन एवं प्रोफिशिएंसी बैज कार्य शामिल थे।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों के मौखिक एवं लिखित परीक्षण भी आयोजित किए गए। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान एवं सामुदायिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
दूसरे दिन बीपी-6 व्यायाम, सर्व धर्म प्रार्थना, लिखित परीक्षा एवं अन्य कक्षाएँ आयोजित की गईं।

अंत में आयोजित वेलिडेटरी समारोह आयोजित हुआ जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण–पत्र प्रदान किए गए।
विद्यालय के प्राचार्य रामाकांत कौशिक ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि “स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन निर्माण की एक सतत प्रक्रिया है। यह विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा–भावना का विकास करती है। यह दो दिवसीय शिविर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है।”
उन्होंने स्काउट–गाइड दल, कैंप इंचार्ज भूपेन्द्र श्रीवास्तव तथा सभी स्काउट मास्टर्स एवं गाइड कैप्टन्स— जानकी कुशवाहा, रवि देवांगन, सौरभ सिंह राजपूत, केवरा पटेल एवं दीपक श्रीवास को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!