
पताड़ी में संत गुरु घासीदास जयंती समता और सत्य का संदेश हुआ सशक्त
जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से आयोजन बना सामाजिक एकता का प्रतीक
जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पताड़ी में संत शिरोमणि संत गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती श्रद्धा और सामाजिक चेतना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जयसवाल,जिला पंचायत सभापति सुष्मिता कमलेश अनंत,रेणुका राठिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संत गुरु घासीदास जी के विचार आज के समाज के लिए मार्गदर्शक
वक्ताओं ने कहा कि सत्य,अहिंसा और समानता पर आधारित गुरु घासीदास बाबा जी की शिक्षाएं आज भी सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध प्रेरणा देती हैं और समरस समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
डॉ.पवन सिंह का संदेश
“संत गुरु घासीदास बाबा जी का जीवन मानवता और न्याय की मिसाल है। उनके विचारों को अपनाकर ही समाज को सही दिशा दी जा सकती है।”
निकिता मुकेश जयसवाल का उद्बोधन
“मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश सामाजिक एकता की मजबूत नींव है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।”
सुष्मिता कमलेश अनंत का भक्तिमय विचार
“गुरु घासीदास जी की शिक्षाएं शांति, सद्भाव और समानता का आधार हैं,जिन्हें हर पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।”
रेणुका राठिया का संबोधन
“सत्य के मार्ग पर चलना और सभी के साथ समान व्यवहार करना ही संत गुरु घासीदास बाबा जी को सादर नमन वंदन आज भी बाबा जी का दिए गए सतोपदेश अमृत वाणी बीज रूप में जन मानस में अंकुरित है। आप सभी को जय सतनाम, सतगुरू के संदेश महान, सभी मानव – मानव एक समान।
सामाजिक समरसता का संदेश
कार्यक्रम ने क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता,भाईचारे और समता के संदेश को और अधिक मजबूत किया।








Comments are closed.