कोरबा में गूंजेगा भक्ति का स्वर – सद्‌गुरु भगत प्रकाश महाराज का आगमन 4-5 अक्टूबर को

कोरबा, 1 अक्टूबर।श्री प्रेम प्रकाश आश्रम चेरिटेबल ट्रस्ट, कोरबा शाखा का 54वां वार्षिकोत्सव और सद्गुरु स्वामी सर्वानंद महाराज जी का 129वां जन्मोत्सव इस वर्ष अत्यंत भव्य रूप में मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मंडलाध्यक्ष सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज का कोरबा में 4 और 5 अक्टूबर को मंगल आगमन सुनिश्चित हुआ है।

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ आज, 1 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे “श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ” के श्री पाठ साहेब से हुआ। इसके पश्चात 1 से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 9 से 10 बजे व संध्या 5 से 7 बजे तक भजन, सत्संग और आरती का आयोजन श्रद्धालुजनों के लिए किया जा रहा है।

4 अक्टूबर : नगर में स्वागत, शोभायात्रा और सत्संगशनिवार, 4 अक्टूबर को दोपहर में सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज अपनी भजन मंडली के साथ कोरबा पधारेंगे। श्री सत्यदेव मंदिर परिसर में पूज्य सिंधी पंचायत एवं प्रेम प्रकाश सेवा समिति कोरबा की अगुवाई में नगर के समस्त धर्म प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।

यहाँ से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो स्वामी जी को हेमू कालाणी नगर, रानी रोड स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम तक ले जाएगी। आश्रम में क्षणिक विश्राम के पश्चात, संध्या 5 बजे से 7.30 बजे तक स्थानीय सिन्धु भवन में स्वामी जी का दिव्य सत्संग व भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसके पश्चात विशाल आम भंडारे का आयोजन होगा।

5 अक्टूबर : हवन, ध्वजारोहण, समापन समारोह5 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से स्वामी जी की अगुवाई में सत्संग, हवन-पूजन, ध्वजारोहण एवं “श्री साहेब पाठ” का समापन किया जाएगा। तत्पश्चात सिन्धु भवन में एक और विशाल आम भंडारे का आयोजन होगा।

इस आध्यात्मिक आयोजन का समापन संध्या 5 से 7.30 बजे तक अंतिम सत्संग, भजन, मंगल आरती, अरदास एवं “पल्लव” (विश्व कल्याण की प्रार्थना) के साथ किया जाएगा।

नगरवासियों से अपील

श्री प्रेम प्रकाश आश्रम सेवा समिति, कोरबा ने सभी सजातीय बंधुओं एवं सनातन धर्म प्रेमियों से अपील की है कि वे इस दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, स्वामी जी के सत्संग, भजन व दर्शनों का लाभ प्राप्त करें एवं अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से सफल बनाएं।

  • Related Posts

    आज का राशिफल | रविवार, 18 जनवरी 2026

    रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है और आज का दिन आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और नेतृत्व से जुड़ा रहेगा। कुछ राशियों के लिए आज का दिन नई…

    महास्नान के बाद बीमार हुए महाप्रभु जगन्नाथ, रहेंगे 14 दिन के एकांतवास में, पिलाया जाएगा काढ़ा

    महास्नान के बाद बीमार हुए महाप्रभु जगन्नाथ, रहेंगे 14 दिन के एकांतवास में, पिलाया जाएगा काढ़ा कोरबा। दादरखुर्द स्थित मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव की तैयारी शुरू…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!