14 दिसंबर को बिलासपुर में सदगुरु कबीर संत समागम…पंथ श्री हुजुर उदितमुनि नाम साहेब का प्रथम आगमन

बिलासपुर। सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली के तत्वावधान में एक दिवसीय सदगुरु कबीर संत समागम समारोह का आयोजन 14 दिसंबर को रविवार को बिलासपुर में किया जा रहा है। यह आयोजन धर्मनगर दामाखेड़ा से पधार रहे पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब के प्रथम बिलासपुर आगमन के अवसर पर आयोजित हो रहा है, जिसे कबीर पंथियों के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन साइंस कॉलेज, सरकंडा परिसर में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे गुरु महिमा पाठ से की जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे से भजन-सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महंत संत श्री राजू दास साहेब द्वारा सत्संग प्रस्तुत किया जाएगा।दोपहर 12 बजे पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब का भव्य आगमन शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ होगा। आगमन उपरांत वे समस्त कबीर पंथियों को आशीर्वचन प्रदान करेंगे तथा दर्शन एवं भेट-वंदगी का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे से भोजन भंडारे का भी आयोजन किया गया है।आयोजकों ने समस्त कबीर पंथियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शीतल दास महंत, चेतन दास महंत, ईश्वर दास, महंत शिवदास, राकेश मानिकपुरी, सी.डी. मानिकपुरी, बहोरन दास, पुरनदास दीपक साहेब, सुमन साहेब सहित अनेक सेवाभावी जन सहयोग कर रहे हैं।आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!