डोड़की पंचायत में हंगामा: मनमानी करने वाले सचिव के खिलाफ भड़के ग्रामीण, कलेक्टर से तुरंत हटाने की मांग

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

कोरबा। ग्राम पंचायत डोड़की में सचिव जुगुल श्रीवास की मनमानी, लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैये ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों और गांव के लोगों ने कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपकर सचिव को तत्काल हटाने की मांग की है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सचिव महीनों से पंचायत कार्यालय में नियमित उपस्थित नहीं होते। वह सिर्फ ग्राम सभा के दिनों में ही नजर आते हैं, बाकी समय अपने घर से काम चलाने का ढोंग करते हैं। इससे प्रमाणपत्र बनवाने या जरूरी काम लेकर आने वाले ग्रामीणों को कई–कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं।आरोप यह भी है कि सचिव न फोन उठाते हैं, न ठीक से बात करते हैं।

उनके खराब व्यवहार के कारण शासन की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक समय पर नहीं पहुंच पा रही। ग्रामीणों ने यहां तक कहा है कि कार्यालय में काम करवाने की बात कहने पर पैसे की मांग तक हो जाती है।पंचायत सरपंच प्रतिमा पैकरा, जो पहली बार इस पद पर चुनी गई हैं, ने भी सचिव पर सहयोग न करने, मार्गदर्शन न देने और काम में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सचिव की लापरवाही से पंचायत की मूलभूत सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं और पूरा कामकाज ठप होने की कगार पर है।गांव वालों ने कलेक्टर से मांग की है कि ऐसे गैरजिम्मेदार सचिव को तुरंत हटाकर किसी योग्य और जवाबदेह अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि डोड़की पंचायत की व्यवस्था पटरी पर लौट सके और लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!