कोरबा: ट्रांसपोर्टर से लूट, स्कॉर्पियो सवार एक युवक गिरफ्तार, मारपीट कर छीनी थी सोने की चेन;अन्य आरोपियों की तलाश जारी

 कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर से लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल एक स्कॉर्पियो सवार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, तखतपुर मुंगेली निवासी ट्रांसपोर्टर दीपक किसी काम से कोरबा आया हुआ था। एमपी नगर से आरएसएस नगर जाने वाले मार्ग पर जब वो रुका, तभी एक स्कॉर्पियो में सवार चार लोग उनके पास आए।

ट्रांसपोर्टर से मारपीट के बाद सोने की चेन छीनकर हुए फरार

आरोपियों ने दीपक को रोककर उनके साथ मारपीट की और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। दीपक ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन लुटेरे स्कॉर्पियो में बैठकर मौके से भाग निकले।

दीपक ने तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में घेराबंदी की।

घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने SECL सुभाष ब्लॉक निवासी आयुष रत्नाकर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आयुष रत्नाकर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां जमानत न मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में शहर के कुछ अन्य युवकों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा तेजी से की जा रही है। पुलिस का दावा है कि फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!