एनएच-130 पर सड़क हादसा : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत,

एनएच-130 पर सड़क हादसा : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत,

। एनएच-130 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बोलेरो की तेज रफ्तार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चैतमा चौकी क्षेत्र के घुचवा बैरियर के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय फुजारी मरकाम, निवासी उतरदा, हरदी बाजार, किसी काम से कटघोरा जा रहा था। सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से निकला था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने बोलेरो वाहन को रोक लिया और डायल 112 व चैतमा पुलिस चौकी को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अफसर खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस की मदद की। बताया जा रहा है कि घटना का लाइव वीडियो पास के दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें पूरी दुर्घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है।

चैतमा चौकी प्रभारी अफसर खान ने बताया कि बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!