रायपुर : नवा रायपुर में निवेश और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में आज वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में निवेश, अधोसंरचना विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों से शहर के योजनाबद्ध और तीव्र विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि नवा रायपुर का संतुलित, आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों में गति लाने के लिए इस वर्ष राज्य शासन के बजट अंतर्गत पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 1000 करोड़ रुपए रखा गया है। सभी इस लक्ष्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करें।मंत्री श्री चौधरी ने यह भी निर्देश दिए कि शासकीय एवं निजी संस्थानों तथा बिल्डर्स को आवंटित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्यों को समन्वयपूर्वक और शीघ्र गति से पूरा किया जाए, ताकि नवा रायपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। बैठक में निवेश को प्रोत्साहन देने, पर्यावरण संरक्षण, अधोसंरचना विकास और शहरी जनसुविधाओं के उन्नयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर प्राधिकरण के चेयरमैन श्री अंकित आनंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंदन कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 
    error: Content is protected !!