तारलागुड़ा में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14 ट्रक रेत समेत पकड़े, अवैध धर्मकांटा सील

।बीजापुर – जिले के तारलागुड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को राजस्व अमले ने रेत कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार लक्ष्मण राठिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में तेलंगाना की ओर जा रहे रेत से भरे 14 ट्रकों को पकड़कर थाने के सुपुर्द किया गया।जानकारी के मुताबिक, जब्त सभी ट्रक तेलंगाना के कारोबारियों की हैं। ट्रकों को जीएसटी में गड़बड़ी, भंडारण और बिना अनुमति के बनाए गए अवैध धर्मकांटे से रेत तोलने के चलते रोका गया। तहसीलदार ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम कार्यालय भोपालपटनम भेज दी है।इस दौरान तारलागुड़ा स्थित अवैध धर्मकांटे को भी सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त धर्मकांटा शासकीय भूमि पर कब्जा कर बनाया गया था। पूर्व में भी इसे सील किया गया था, लेकिन संचालक ने ताला तोड़कर दोबारा संचालन शुरू कर दिया था।कार्रवाई के असर से तिमेड़, भद्रकाली और चंदूर के खदानों में खलबली मच गई। कई ट्रक चालक पकड़े जाने के डर से खदान में ही रेत खाली कर लौटते नजर आए।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रेत का अवैध कारोबार लंबे समय से ठेकेदारों और रसूखदारों की शह पर फल- फूल रहा था। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन ठेकेदारों पर सक्ति बरतता है या नहीं।

लक्ष्मण राठिया, तहसीलदार, भोपालपटनम”

सूचना के आधार पर रेत से भरे 14 ट्रकों को जप्त कर थाने को सुपुर्द किया गया है। इसके अलावा रेत भंडारण की जांच की जा रही है। साथ ही शासकीय भूमि पर बनाए गए अवैध धर्मकांटे को सील कर दिया गया है। जीएसटी से जुड़ी अनियमितताओं की भी पड़ताल की जा रही है।”

  • Related Posts

    कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कल

    कोरबा। श्रमिक आंदोलनों के अग्रणी नेता रहे कामरेड नवरंगलाल की 27वीं पुण्यतिथि कल श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा…

    Read more

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 में गार्डन एवं चौपाटी निर्माण को मिली 1 करोड़ की स्वीकृतिनगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!