पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा को मिला नया अध्यक्ष, श्री अशोक चावलानी सर्वसम्मति से निर्वाचित

पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा की आम बैठक मंगलवार 27 जनवरी 2026 को सिंधू भवन, शहीद हेमूकालाणी नगर, रानी रोड कोरबा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री अशोक चावलानी जी को वर्ष 2026–27 के लिए पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समाजजनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे एकता और सामूहिक विश्वास का प्रतीक बताया।

बैठक का शुभारंभ सिंधी समाज के इष्टदेव वरुणावतार भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात बैठक की औपचारिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। मंच संचालन पंचायत के जनसंपर्क अधिकारी श्री आनंद राम बुधवानी द्वारा किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष श्री चंदन दास कोटवानी ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए समाज के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

बैठक में पंचायत के कोषाध्यक्ष श्री मनोज जेठानी ने वर्ष 2024–25 का आय–व्यय विवरण प्रस्तुत किया, साथ ही रिलीफ फंड में प्राप्त दान राशि एवं दी गई सहायता की जानकारी दी। पंचायत से जुड़े सहयोगी संगठनों में श्री झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के अध्यक्ष श्री संतोष वाधवानी ने समिति का आय–व्यय ब्यौरा रखा, वहीं रामसागर पारा युवा सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रवि सचदेव ने भी अपने संगठन का आर्थिक विवरण प्रस्तुत किया। सिंधु महिला मंडल की आवक–जावक की जानकारी पंचायत के सचिव श्री नरेश जगवानी द्वारा दी गई।

बैठक के दौरान सचिव द्वारा यह जानकारी दी गई कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल कार्यकारिणी बैठक में तीन माह, अर्थात 31 मार्च 2026 तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस प्रस्ताव को अनुमोदन हेतु आम सभा में रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। तत्पश्चात समाज के सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उत्तर सचिव श्री नरेश जगवानी एवं पूर्व अध्यक्ष श्री किशन चंद दावड़ा ने दिया।

कार्यकारिणी सत्र 2026–27 के अध्यक्ष पद की प्रक्रिया में श्री राजकुमार ज्ञानचंदानी एवं श्री संतोष वाधवानी ने श्री अशोक चावलानी के समर्थन में अपना दावा वापस ले लिया। इसके उपरांत श्री अशोक चावलानी जी को सर्वसम्मति से वर्ष 2026–27 के लिए पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा का अध्यक्ष घोषित किया गया।

बैठक में पंचायत के संरक्षक द्वय श्री मुरलीधर माखिजा एवं श्री कंवरलाल मनवानी ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। नवमनोनीत अध्यक्ष श्री अशोक चावलानी का मंच पर ससम्मान स्वागत किया गया।

अंत में पंचायत के सचिव श्री नरेश जगवानी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक के सफल आयोजन हेतु सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा रात्रि भोज का निमंत्रण देते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!