“धर्म और संस्कार ही जीवन का आधार” गायत्री महायज्ञ में बोले भाजयुमो जिला महामंत्री एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन कोरबा से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

“धर्म और संस्कार ही जीवन का आधार” गायत्री महायज्ञ में बोले भाजयुमो जिला महामंत्री एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन कोरबा से ज्ञान शंकर तिवारी कोरबा प्रेमनगर, जेलगाँव चौक स्थित प्रांगण में चल रहे “पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा” के तृतीय दिवस के पावन अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। श्री देवांगन ने माँ गायत्री मैया, गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं पूज्य माताजी पं. श्रीमती भगवती देवी शर्मा जी के चित्रों के समक्ष पूजा-अर्चना कर समाज में धर्म, संस्कार और सद्भावना के प्रसार की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और संस्कारों की जागृति होती है। गायत्री परिवार द्वारा संचालित यह अभियान मानवता और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की दिशा में अनुकरणीय है। कार्यक्रम में पूज्य संतजन एवं यज्ञाचार्यगणों द्वारा वेद, पुराण, धर्म, कर्म और जीवन मूल्यों पर दिए गए प्रवचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और प्रेरणा से भर दिया। इस अवसर पर जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद मुकुंद सिंह कंवर , भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र साहू , भाजपा नेता कृष्णा द्विवेदी,आशीष द्विवेदी , श्याम ध्रुव, श्रीमती अमृता निषाद , पार्षद की धर्मपत्नी श्रीमती सीता पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित थे ।कोरबा प्रेमनगर, जेलगाँव चौक स्थित प्रांगण में चल रहे “पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा” के तृतीय दिवस के पावन अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

श्री देवांगन ने माँ गायत्री मैया, गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं पूज्य माताजी पं. श्रीमती भगवती देवी शर्मा जी के चित्रों के समक्ष पूजा-अर्चना कर समाज में धर्म, संस्कार और सद्भावना के प्रसार की मंगल कामना की।

उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और संस्कारों की जागृति होती है। गायत्री परिवार द्वारा संचालित यह अभियान मानवता और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की दिशा में अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में पूज्य संतजन एवं यज्ञाचार्यगणों द्वारा वेद, पुराण, धर्म, कर्म और जीवन मूल्यों पर दिए गए प्रवचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और प्रेरणा से भर दिया।

इस अवसर पर
जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद मुकुंद सिंह कंवर , भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र साहू , भाजपा नेता कृष्णा द्विवेदी,आशीष द्विवेदी , श्याम ध्रुव, श्रीमती अमृता निषाद , पार्षद की धर्मपत्नी श्रीमती सीता पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!