रायपुर : एग्रीस्टेक पोर्टल में 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन

राज्य के किसानों से अपील की गई है कि वे धान खरीदी, फसल बीमा एवं अन्य कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में 31 अक्टूबर 2025 तक अपना ऑनलाइन पंजीयन अवश्य कराएं। पंजीयन प्रक्रिया अब सरल और सुलभ कर दी गई है, जिससे किसान स्वयं अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से पंजीयन कर सकते हैं।किसान अपना पंजीयन एग्रीस्टेक पोर्टल https://cgfr.agristack.gov.in या फार्मर रजिस्ट्री सीजी मोबाइल एप के माध्यम से कर सकते हैं। पोर्टल पर नया खाता बनाने के लिए किसान को आधार से लिंक मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, भूमि के खसरा और बी-1 दस्तावेज की आवश्यकता होगी। पोर्टल में लॉगिन कर आवश्यक विवरण भरने के बाद किसान अपनी भूमि की जानकारी सत्यापित कर ई-साइन के माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। सफल पंजीयन के बाद किसान को रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।पंजीयन के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल या मोबाइल एप पर क्रिएट न्यू यूजर पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर भरें और ओटीपी से सत्यापन करें। मोबाइल नंबर दर्ज कर वेरीफाई करें तथा पासवर्ड बनाएं। लॉगिन कर व्यक्तिगत व भूमि संबंधी जानकारी भरें। फेच लैण्ड डिटेल पर क्लिक कर अपने खसरा नंबर दर्ज करें और विवरण सत्यापित करें। अंत में ई-साइन ओटीपी के माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करें। यदि किसान की जानकारी 80 प्रतिशत या उससे अधिक मेल खाती है, तो पंजीयन स्वचालित रूप से 48 घंटे के भीतर स्वीकृत हो जाएगा। अन्य मामलों में स्थानीय राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापन के बाद पंजीयन स्वीकृत किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए एग्रीस्टेक हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1033 जारी किया गया है। साथ ही, आवश्यक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के पटवारी या कृषि विस्तार अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और कृषि योजनाओं के लाभ त्वरित रूप से पहुँचाने के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल को एकीकृत मंच के रूप में विकसित किया है। किसान 31 अक्टूबर से पूर्व अपना पंजीयन कर किसान हितैषी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!