रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

बिलासपुर/माह-ए-रमजान के पवित्र अवसर पर रजा यूनिटी फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा मानवता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए सेवा कार्य का आयोजन किया गया। फाउंडेशन की टीम द्वारा मोहल्ला चाहटीडीह, तालापारा, चुचहियापारा एवं रेलवे क्षेत्र में 50 से अधिक मुस्लिम परिवारों के बीच सेवई, दूध, शक्कर एवं नगद राशि का वितरण किया गया। साथ ही सभी परिवारों को रमजान और आने वाली ईद की दिली मुबारकबाद भी दी गई।

इस नेक कार्य में मोहल्ले के रहवासी आबिद अली, जुबैर भाई एवं गुलनाज बाजी का विशेष सहयोग रहा, जिनके योगदान से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी उदारता दिखाते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष वसीम अंसारी, अब्दुल वसीम, इमरान अली, सोहेल खान, जुबेर खान, गुलनाज खान, आबिद अली सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और स्वयं सेवई वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया।

कार्यक्रम के अंत में लगभग ₹2000 की राशि शेष बची, जिसे संस्था द्वारा आगामी सामाजिक कार्यों में उपयोग किया जाएगा।
रजा यूनिटी फाउंडेशन ने आमजन से अपील की है कि वे इस तरह के नेक कार्यों से जुड़ें और जरूरतमंदों की मदद में अपना योगदान देकर समाज में भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करें।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!