KORBA: आस्था स्थल माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि निर्विघ्न संपन्न होने पर राजपुरोहित एवं प्रबंधक नमन पाण्डेय ने जताया लोगो का आभार

कोरबा 03 october। अंचल के आस्था स्थल माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में शारदीय नवरात्रि का 10 दिवसीय महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठानों एवं विभिन्न धार्मिक क्रियाकलापों के साथ निर्विघ्न संपन्न हो गया। मंदिर प्रबंधन की ओर से राजपुरोहित एवं प्रबंधक नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने सभी का आभार जताया और कहा कि लोक कल्याणकारी माँ श्री सर्वमंगला देवी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करे और सार्वभौम में शांति और अहिंसा की स्थापना हो। आश्विन शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2082 दिन-सोमवार 22 सितंबर से आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी विक्रम संवत् 2082 दिन बुधवार, 01 अक्टूबर तक शारदीय क्वांर नवरात्रि का सफल आयोजन आप सभी के सहयोग से निर्विघ्न संपन्न हो गया।

इस कालखण्ड में ज्योति कलश प्रज्जवलन के साथ कई धार्मिक अनुष्ठान भी आचार्यों एवं विद्वान पंडितों के सानिध्य में संपन्न हुआ। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से चारों तरफ सत्व का प्रकाश फैलता रहा और माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर ज्योति कलशों से जगमगाता रहा। हजारों श्रद्धालुओं एवं मानवीय सेवाओं की प्रतिमूर्तियों ने क्षमता के अनुसार परिसर में भंडारा एवं अन्य सेवा भावी कार्य कराए। मैं माँ सर्वमंगला देवी मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अनुशासित होकर माँ का दर्शन लाभ लिया और अपने जीवन को धन्य बनाने के विभिन्न उपाय मंदिर परिसर में किया।

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए जिला पुलिस बल एवं जिला प्रशासन का भी मैं सादर अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त करता हूं, जिनके सहयोग से यह यज्ञरूपी शारदीय नवरात्रि शांति और सद्भाव के साथ निर्विघ्न संपन्न हो गई। सभी सहयोगियों का भी आभार व्यक्त करता हूं कि जिनके सहयोग से मंदिर परिसर में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सफलता मिली। समस्त उपस्थित ब्राम्हणों, देवी स्वरूपा कन्याओं को नमन करते हुए आभार व्यक्त करता हूं, जिनके भोग से यह महायज्ञ लाभदायी और प्रेरणादायी बना। ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने वाले श्रद्धालुओं का भी आभार व्यक्त करता हूं, जो रोजाना 10 दिन तक अंधकार का हरण करने वाले दिव्य ज्योतों का अनुशासित दर्शन लाभ लिया। मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए भी सभी आगंतुकों का भी हृदय से आभारी हूं, जिनके सहयोग से मंदिर परिसर स्वच्छ और निर्मल बना रहा।

माँ सर्वमंगला का यह दरबार सिर्फ नवरात्रि में ही नहीं बल्कि अनंत और निरंतर शांति और आशीर्वाद का टापू बनकर लोगों के जीवन को आबाद एवं समृद्ध बनाता रहे और मानव कल्याण होता रहे। सौभाग्य की कामनाओं के साथ माता रानी सभी के जीवन को सौभाग्यशाली बनाए और समाज में सत्व का प्रकाश फैलता रहे। नारी शक्ति का सनातन सम्मान होता रहे।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!