राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारियों का मंत्री, विधायक, संभागायुक्त, कलेक्टर ने लिया जायजा

बारह ज्योतिर्लिंग के थीम से सजेगा राजिम कुंभ कल्प 2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं विधायक ने नए मेला स्थल का किया निरीक्षणधर्म नगरी राजिम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजिम कुंभ कल्प 2026 का आयोजन भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से किए जाने की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। कुंभ कल्प का आयोजन आगामी 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इसी संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल एवं विधायक रोहित साहू ने अधिकारियों के साथ नए मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेला स्थल के संपूर्ण लेआउट का अवलोकन करते हुए आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के अवसर पर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर बीएस उईके, डीएफओ श्री शशिगानंदन के, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, एसडीएम विशाल महाराणा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नए मेला स्थल में निर्माणाधीन अस्थायी मुख्य मंच, मेला मैदान की लेवलिंग, विभागीय स्टॉल निर्माण, मीना बाजार स्थल, पार्किंग व्यवस्था, नदी क्षेत्र में अस्थायी एवं स्थायी सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, वीआईपी पार्किंग, मीडिया सेंटर, अस्थायी अस्पताल एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने नदी क्षेत्र में लगने वाले स्टॉलों एवं अस्थायी सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प का आयोजन “बारह ज्योतिर्लिंग” की थीम पर किया जाएगा, जिसके अंतर्गत आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर क्षेत्रीय सरस मेला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के विक्रय का अवसर प्रदान किया जाएगा। इससे स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण उत्पादों को व्यापक पहचान मिलेगी। निरीक्षण के दौरान श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी तैयारियाँ समय-सीमा में पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

      इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के पूर्व कर्मचारी चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल की 39.91 लाख रुपए की संपत्ति को धनशोधन…

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा ने अमेरिका–भारत व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने 4 फ़रवरी…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत
    error: Content is protected !!