रायपुर : उत्तरदा जलाशय योजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड पाली अंतर्गत उत्तरदा जलाशय योजना को आठ करोड़ इकचालीस लाख चौहत्तर हजार रुपये की पुनः पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के तहत लगभग 154 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई लाभ प्राप्त होगा। इस योजना पर व्यय के प्रावधान अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अंतर्गत किया गया है।राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में, स्वीकृत लागत के भीतर और पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए। निर्माण कार्य तकनीकी स्वीकृति के बाद ही प्रारंभ होगा तथा कम से कम 75 प्रतिशत बाधा-रहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा आमंत्रित की जाएगी। कार्य में उच्च गुणवत्ता, मितव्ययिता एवं वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी होगी। उत्तरदा जलाशय योजना से कोरबा जिले के पाली क्षेत्र के कृषकों को सिंचाई सुविधा का बड़ा लाभ मिलेगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!