रायपुर: ब्लू वाटर में 10वीं के दो छात्र डूबे, क्लास बंक कर दोस्तों संग आए थे घूमने; SDRF और पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

। राजधानी रायपुर के माना इलाके में स्थित ब्लू वाटर नामक गहरी खदान में दो स्कूली छात्रों के डूबने की खबर से सनसनी फैल गई। दोनों छात्र जयेश साहू और मृदुल वंजारिया कक्षा 10वीं में पढ़ते थे और टाटीबंद स्थित छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों को तैरना नहीं आता था।

घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है, जब जयेश और मृदुल अपने 7 से 8 दोस्तों के साथ बाइक से माना क्षेत्र में घूमने पहुंचे। घूमने के दौरान सभी ब्लू वाटर खदान में नहाने के लिए उतर गए। इसी बीच दोनों छात्र गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने बच्चों को पानी में उतरने से रोका भी था, लेकिन वे नहीं माने। थोड़ी देर बाद जब दोनों गहराई में चले गए तो उनके दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। घबराहट में कुछ साथी मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें रोका और तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही माना पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देर रात तक दोनों छात्रों की तलाश जारी रही। बचाव दल करीब 5 घंटे से लगातार पानी में गोताखोरी कर खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र बिना अनुमति के कैसे बाहर निकल गए और माना इलाके तक पहुंच गए। मृदुल के परिवार के बारे में जानकारी मिली है कि उसकी मां ममता बंजारी बड़े गुनियापाल में हॉस्टल अधीक्षिका हैं और पिता तरुण बंजारी किसान हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शोक का माहौल है और ग्रामीण खदान क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!