रायपुर : आत्मनिर्भरता और आर्थिक बचत का सशक्त माध्यम सौर ऊर्जा: श्री दिनेश कुमार सिंह

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक बचत का सशक्त माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ शहर के माँ नगर कॉलोनी निवासी श्री दिनेश कुमार सिंह ने इस योजना का लाभ उठाकर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री सिंह ने मई 2025 में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 5 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट अपने घर की छत पर स्थापित कराया। योजना की प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी होने के कारण उन्हें बैंक से ऋण भी सहजता से मिल गया। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी की तत्परता से उनका सोलर प्लांट समय पर चालू हुआ और निर्धारित अवधि में सब्सिडी राशि भी प्राप्त हो गई।सोलर प्लांट आर्थिक रूप से लाभकारीश्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पहले जहां उनका मासिक बिजली बिल लगभग 2500 रुपए से 3000 रुपए तक आता था, वहीं सोलर प्लांट चालू होने के बाद बिल में उल्लेखनीय कमी आई। जून माह में बिल माइनस 130 रुपए, जुलाई माह में माइनस 205 रुपए, अगस्त में 350 रुपए तथा सितंबर में 550 रुपए का बिल प्राप्त हुआ। अपने अनुभव साझा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सोलर प्लांट लगाना न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हुआ है, बल्कि अब उन्हें इस बात का भी संतोष है कि वे स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं। हर घर सोलर, हर घर उजाला का लक्ष्य हो रहा है साकारप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जहां एक ओर आमजन की आर्थिक बचत सुनिश्चित हो रही है, वहीं यह केंद्र सरकार के ‘हर घर सोलर, हर घर उजाला’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!