रायपुर : ‘श्रेष्ठ योजना’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की “श्रेष्ठ योजना” के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025, सांय 5 बजे निर्धारित है। इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु 3000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक की शिक्षा हेतु शिक्षण एवं छात्रावास शुल्क का संपूर्ण व्यय भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा। साथ ही, शैक्षणिक समायोजन के लिए ब्रिज कोर्स का प्रावधान भी किया गया है।योग्य संस्थानों का चयन उनके परिणाम, बुनियादी सुविधाओं एवं पात्रताओं के आधार पर किया जाता है। योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन एनटीए की वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन संशोधन की विंडो 1 से 2 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी। राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे स्कूलों, वेबसाइटों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि पात्र विद्यार्थी इस योजना का समय पर लाभ प्राप्त कर सकें।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!