रायपुर : खर्रानाला स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति

राज्य शासन ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड शंकरगढ़ में खर्रानाला स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजना की कुल स्वीकृत लागत 3.74 करोड़ रूपये (तीन करोड़ चौहत्तर लाख उन्नीस हजार रुपये) निर्धारित की गई है।इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में निस्तारी, भू-जल संवर्धन, पेयजल उपलब्धता तथा लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में कृषकों द्वारा सिंचाई सुनिश्चित करना है। प्रस्ताव को वित्त एवं योजना विभाग की समिति द्वारा अनुमोदन प्राप्त हुआ तथा तत्पश्चात माननीय मंत्री जी द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत राशि और समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही निविदा आमंत्रित की जाए तथा निविदा प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाए। कार्य की गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन और शासकीय नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।यह परियोजना क्षेत्र में जल संसाधन विकास, भू-जल संवर्धन और कृषकों की सिंचाई आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में राज्य शासन का एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!