रायपुर : नवाचार और स्टार्टअप को मिली नई उड़ान

युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ तथा एनआईटी रायपुर आरआरएफआईई के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ आइडियाथान 2025 के तहत एक दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद में किया गया।कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय, एनआईटी रायपुर से डॉ. धर्मपाल, श्रीमती मेधा सिंह एवं श्री सुनील देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की अवधारणा, व्यवसाय स्थापना की प्रक्रिया, नवाचार की भूमिका तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की।कलेक्टर श्री लंगेह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग नवाचार का युग है। युवाओं को पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर नए विचारों पर कार्य करना चाहिए। शासन द्वारा स्टार्टअप एवं इनक्यूबेशन को बढ़ावा देने हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ युवाओं को अवश्य लेना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने नवोन्मेषी विचार और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनकी सराहना अतिथियों द्वारा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, युवा उद्यमी एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!