रायपुर : संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, दिवंगत कोटवार भूधरदास की पत्नी श्रीमती बासन बाई को सिर्फ 20 दिनों में मिली कोटवारी की जिम्मेदारी

मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय का एक अनुकरणीय उदाहरण कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा तहसील में देखने को मिला। ग्राम दनियाखुर्द (बनिया) के कोटवार स्व. भूधरदास के आकस्मिक निधन के बाद जब ग्रामवासियों में गहरा शोक व्याप्त था, तब जिला प्रशासन ने दिवंगत के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मात्र 20 दिनों के भीतर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बासन बाई को कोटवारी की जिम्मेदारी सौंप दी।स्व. भूधरदास वर्षों तक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से ग्राम में कोटवार के रूप में कार्यरत रहे। उनके निधन के पश्चात श्रीमती बासन बाई ने कोटवारी की जिम्मेदारी ग्रहण करने करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होते ही प्रशासन ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रिकॉर्ड समय में संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण की। एसडीएम सहसपुर लोहारा के मार्गदर्शन में कार्यवाही प्रारंभ की गई और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कोटवार नियुक्ति की संपूर्ण प्रक्रिया मात्र 20 दिनों में पूर्ण कर ली गई। इसके बाद एसडीएम सहसपुर लोहारा ने श्रीमती बासन बाई को ग्राम दनियाखुर्द (बनिया) की नई कोटवार के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर एसडीएम ने नवनियुक्त कोटवार श्रीमती बासन बाई को निष्ठा और ईमानदारी तथा जनसेवा की भावना से कार्य निर्वहन करने की शुभकामनाएँ दीं। ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन के इस त्वरित निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम प्रशासन की मानवता-प्रधान कार्यशैली का सजीव उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल भूधरदास के परिवार को संबल मिला है, बल्कि प्रशासन के प्रति ग्रामीणों का विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है। इस अवसर पर तहसील कोटवार संघ सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष श्री सरोज दास मानिकपुरी सहित समस्त पदाधिकारी, तहसील कार्यालय के कर्मचारी, ग्राम दनियाखुर्द के ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!