रायपुर : प्रधानमंत्री आवास से दशोदा को सिर्फ घर नहीं, खुशियों का संसार मिला

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जीवन में खुशियों की नई रोशनी लेकर आई है। यह योजना केवल पक्के घर का निर्माण नहीं, बल्कि आमजन के सपनों को साकार कर रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई की निवासी श्रीमती दशोदा यादव की जीवन यात्रा इसका प्रमाण है।पूर्व में श्रीमती दशोदा कच्चे घर में निवासरत थीं, जहाँ बरसात के दिनों में पानी टपकने से उन्हें कठिनाई होती थी। सीमित आय और बार-बार छप्पर की मरम्मत के खर्च से परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उनका पक्का मकान बना है, जिससे उनका जीवन सुरक्षित और सम्मानपूर्ण हुआ है। आवास निर्माण के साथ ही शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत उनके घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। मनरेगा के अंतर्गत 90 दिनों का रोजगार, वृद्धाश्रम पेंशन योजना तथा महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। इसके अतिरिक्त खाद्यान्न सुरक्षा योजना के अंतर्गत उन्हें शासकीय उचित मूल्य दुकान से 35 किलोग्राम चावल प्राप्त होता है। श्रीमती दशोदा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह घर उनके परिवार के लिए नई उम्मीदों और खुशियों का आधार बन गया है।

  • Related Posts

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2…

    Read more

    रायपुर सरकारी अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही! गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में निकला ‘मांस का टुकड़ा’, वीडियो वायरल—जांच टीम मौके पर

    रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कमल विहार…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!