
है। इसी तरह जनमन आवास और भी अन्य ग्राम पंचायतो में बड़ी मात्रा में बनाए जा चुके हैं और इसका लाभ ग्रामीण बैगा परिवार उठा रहे हैं।आवास योजना के लाभार्थियों को शासन की अन्य योजनाओं से जोड़ा गया-कलेक्टर श्री गोपाल वर्माकलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से प्रधानमंत्री आवास योजना में 90 दिवस एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास में 95 दिवस का रोजगार मिल रहा है। जिसमें प्रतिदिन 261 रुपए की दर से मजदूरी प्राप्त हो रही है।अपने खुद का आवास बनाने के लिए हितग्राहियों को औसतन 24 हजार रुपए का मजदूरी भुगतान इनके खाते में प्राप्त होता है। इसी तरह आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड इन परिवारों को प्राप्त है। गरीबी रेखा का राशन कार्ड हितग्राहियों के लिए सस्ते खाद्यान्न का स्रोत है जिसका लाभ इन्हें मिल रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से इन परिवारों को गैस सिलेंडर एवं चूल्हा मिला है और जिसका उपयोग यह ग्रामीण परिवार कर रहे हैं। शौचालय की सुविधा स्वच्छ पेयजल के लिए नल जल योजना से ये परिवार लाभान्वित है। महतारी वंदन योजना से ग्रामीण परिवारों को 1000 रुपए प्रति महीने की दर से आर्थिक सहायता अलग से मिल रह है जो इन्हें और भी सशक्त एवं संपन्न बनाता है।आवास निर्माण के साथ डीलर दीदी, पशु शेड, कूप एवं डाबरी निर्माण बने आजीविका के नए साधन-सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठीमुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए बिहान योजना की महिला समूह डीलर दीदी के रूप में सामने आई है। महिला समूह द्वारा सेंट्रिंग् प्लेट एवं अन्य बिल्डिंग मटेरियल हितग्राहियों को कम दर पर प्रदाय किया जा रहा है जो इनके आजीविका का साधन भी है। डीलर दीदी के रूप में महिला समूह को नई आजीविका मिली है और ग्रामीण परिवारों को सस्ते दर पर बिल्डिंग मटेरियल। महात्मा गांधी नरेगा से कुकुट पालन बकरी पालन एवं गोवंश को रखने के लिए पशु शेड भी बड़ी मात्रा में स्वीकृत किया गया है। पशुधन से आजीविका को बढ़ावा देने के लिए यह कार्य हो रहे हैं साथ ही कूप और डाबरी निर्माण के द्वारा इन परिवारों को सिंचाई के साधनों से जोड़ा गया है जिससे कि वह अपने खेतों की सिंचाई कर सब्जी उत्पादन का कार्य कर आजीविका संवर्धन की ओर अग्रसर हो सके।







Comments are closed.