बारिश ने बढ़ाई परेशानी: कोरबा के स्कूल प्रांगण में भरा पानी, बच्चों की पढ़ाई पर असर

कोरबा/करतला। कोरबा जिले के करतला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोतली के जूनापारा में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला एक बार फिर बारिश के पानी से घिर गई है। स्कूल परिसर में करीब 1 फीट तक पानी भर जाने से शिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। बारिश के दिनों में स्कूल में जलभराव होना न सिर्फ पढ़ाई को प्रभावित करता है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकता है।

प्रधान पाठक ललित जगत ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के मौसम में हर वर्ष यही स्थिति बनती है। जैसे ही तेज बारिश होती है, पूरा स्कूल प्रांगण जलमग्न हो जाता है। बच्चों को स्कूल पहुंचने और कक्षाओं में पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती है। हालांकि धूप निकलने पर पानी कुछ समय में सूख जाता है, लेकिन तब तक स्कूल की सामान्य गतिविधियाँ ठप हो जाती हैं।

इस समस्या को लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा ग्राम पंचायत को अवगत कराया गया था। सरपंच द्वारा प्रांगण में अस्थायी रूप से मिट्टी डलवाकर पानी की निकासी की कोशिश की गई, वहीं आश्वासन भी दिया गया है कि जल्द ही नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!