पोस्ट ऑफिस में मिल रही रेल आरक्षण की सुविधा

पोस्ट ऑफिस में मिल रही रेल आरक्षण की सुविधा

कोरबा। यात्रियों की सुविधा और पहुंच को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत यात्रियों को आरक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा रेलवे स्टेशनों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत मंडल के 8 प्रमुख स्थानों पर नॉन-रेल हेड और डाकघर में रेल आरक्षण सुविधा उपलब्ध है, जिससे यात्री अपने नजदीकी स्थान से ही आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा भारतीय रेल की कम्प्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध है, जिसके तहत यात्री सभी ट्रेनों के लिए आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों के लिए लाभकारी है, जो रेलवे स्टेशन से दूर निवास करते हैं या जिनके लिए स्टेशन तक आना संभव नहीं होता। यह सुविधा मंडल के अम्बिकापुर, अमरकंटक, कोरबा और जशपुर के पोस्ट ऑफिस तथा बलौदा (भारतीय स्टेट बैंक के सामने), बैकुंठपुर शहर (पोस्ट ऑफिस के सामने, फव्वारा चौक), मुंगेली (मुंगेली थाने के सामने) और सूरजपुर रोड (पुराने बस स्टैंड के पीछे) में उपलब्ध है 7 वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रयास रेलवे की यात्री सुविधा सर्वोपरि नीति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। साथ ही यह रेलवे की डिजिटल इंडिया और स्मार्ट रेलवे की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है ।रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे इस सुलभ, सुविधाजनक और समय बचाने वाली सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा बिना स्टेशन आए अपने रेल टिकट की बुकिंग सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!