बजट पर उठे सवाल: वादों की झलक नहीं, युवाओं और ग्रामीण विकास की अनदेखी – संजीव पाल

बजट पर उठे सवाल: वादों की झलक नहीं, युवाओं और ग्रामीण विकास की अनदेखी *संजीव पाल* चुनाव से पहले किए गए वादों की पूर्ति इस बजट में नजर नहीं आ रही है। युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते पर कोई नई घोषणा नहीं की गई और शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने की दिशा में भी ठोस पहल का अभाव दिखता है। शिक्षा, पुलिस और स्वास्थ्य विभागों में बड़ी संख्या में रिक्त पद होने के बावजूद भर्ती को लेकर कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। ग्रामीण विकास के लिए अपेक्षित बजट आवंटन नहीं दिख रहा है। पिछले दो वर्षों से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को राशि नहीं दिए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप है कि प्रदेश की GDP को 6.30 लाख करोड़ से 7.10 लाख करोड़ करने और fiscal deficit को 2.87% तक सीमित करने की बातें सिर्फ आंकड़ों तक सीमित हैं। बिलासपुर एयरपोर्ट सहित अंबिकापुर और जगदलपुर एयरपोर्ट के लिए मात्र 80 करोड़ रुपये का प्रावधान क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय बताया गया है। आरोप है कि सरकार आबकारी राजस्व बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर अधिक निर्भर नजर आ रहा है। बजट पर उक्त विचार समाजसेवी संजीव पाल ने दिया।चुनाव से पहले किए गए वादों की पूर्ति इस बजट में नजर नहीं आ रही है। युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते पर कोई नई घोषणा नहीं की गई और शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने की दिशा में भी ठोस पहल का अभाव दिखता है।
शिक्षा, पुलिस और स्वास्थ्य विभागों में बड़ी संख्या में रिक्त पद होने के बावजूद भर्ती को लेकर कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है।
ग्रामीण विकास के लिए अपेक्षित बजट आवंटन नहीं दिख रहा है। पिछले दो वर्षों से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को राशि नहीं दिए जाने का मुद्दा भी उठाया गया।
वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप है कि प्रदेश की GDP को 6.30 लाख करोड़ से 7.10 लाख करोड़ करने और fiscal deficit को 2.87% तक सीमित करने की बातें सिर्फ आंकड़ों तक सीमित हैं।
बिलासपुर एयरपोर्ट सहित अंबिकापुर और जगदलपुर एयरपोर्ट के लिए मात्र 80 करोड़ रुपये का प्रावधान क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय बताया गया है। आरोप है कि सरकार आबकारी राजस्व बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर अधिक निर्भर नजर आ रहा है। बजट पर उक्त विचार समाजसेवी संजीव पाल ने दिया।

  • Related Posts

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर कोनकोना पंडो रिसोर्ट के पास की बताई जा रही है, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर…

    Read more

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    अवैध उत्खनन रोकने हेतु टीम सक्रिय, मोबाइल नम्बर पर की जा सकती है शिकायत कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिला कोरबा में स्वीकृत सभी 20 रेत…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    बजट पर उठे सवाल: वादों की झलक नहीं, युवाओं और ग्रामीण विकास की अनदेखी – संजीव पाल

    बजट पर उठे सवाल: वादों की झलक नहीं, युवाओं और ग्रामीण विकास की अनदेखी – संजीव पाल

    विशेष शिविर में 401 दिव्यांग हुए लाभान्वित, संवेदनशील पहल से लौटी मुस्कान

    विशेष शिविर में 401 दिव्यांग हुए लाभान्वित, संवेदनशील पहल से लौटी मुस्कान
    error: Content is protected !!