
कोरबा। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को लेकर जिला कलेक्टर अजीत वसन्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की बैठक 16 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ, आयुक्त नगर निगम कोरबा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवम बाल विकास, जनसंपर्क विभाग पीएसयू सेक्टर एनटीपीसी, एसईसीएल,सीएसईबी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग से जिला टीकाकरण अधिकारी डीपीएम, समस्त खंड चिकित्साधिकारी, जिला मीडिया अधिकारी, बीपीएम, मितानिन, कार्यक्रम समन्वयक, रोटरी क्लब, लायंस क्लब से प्रतिनिधि उपस्थित रहे|
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस एन केशरी के द्वारा बताया गया कि 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार को बूथ में तथा 22 -23 दिसंबर को घर-घर में जाकर 0 से 5 वर्ष के समस्त बच्चों को पोलियो की दो बूँद दवा पिलायी जाएगी। ज़िले में कुल 172423 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1578 को- बूथ बनाए गए हैं जिसमें 3840 कर्मचारी के माध्यम से दवा पिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 53 ट्रांजिट टीम, मेला स्थल के लिए 11 एवम 27 मोबाइल टीम घूम-घूम कर पिलाने हेतु टीम बनायी गई। कलेक्टर अजित वसंत द्वारा सभी विभागों को अपेक्षित सहयोग देने एवम पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये गए।







Comments are closed.