राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बाल-बाल बचीं, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का हिस्सा धंसा

नई दिल्ली। सबरीमाला के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर अचानक कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिसकर्मियों और अग्निशमन बल के कर्मचारियों ने हाथ से धक्का देकर हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला है। यह घटना आज सुबह केरल के प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में देखने को मिली। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बाल-बाल बच गईं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वो सड़क के रास्ते पंबा के लिए रवाना हो गईं हैं।

कैसे धंसे हेलीकॉप्टर के पहिए?

घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “पहले राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पंबा के पास निलक्कल में होनी थी। मगर, मौसम खराब होने के कारण स्टेडियम में लैंडिंग की योजना बनाई गई थी।”

अधिकारी ने बताया-

मंगलवार की देर रात स्टेडियम में हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन सुबह तक शायद कंक्रीट पूरी तरह से जमा नहीं था। ऐसे में जब हेलीकॉप्टर यहां उतरा तो कंक्रीट में गड्ढे बन गए और हेलीकॉप्टर इसमें धंस गया।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिणी राज्यों की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। मंगलवार की शाम को वो केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं। आज सुबह वो पथानामथिट्ट स्थित पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना हुई हैं।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!