कटघोरा किसान मेले’ में पुलिस की सख्ती, 500 युवकों के हाथों से उतरवाए गए कड़े; CCTV से निगरानी

कोरबा: जिले के कटघोरा क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस की सतर्कता एक बार फिर सामने आई है. कटघोरा थाना क्षेत्र में आयोजित किसान मेले के दौरान पुलिस ने एहतियातन बड़ी कार्रवाई करते हुए कड़े पहनकर घूम रहे युवकों से कड़े उतरवाकर जब्त किए हैं. यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के नेतृत्व में की गई.

500 युवकों के हाथों से उतरवाए कड़े

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मेले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया. कार्रवाई के तहत करीब 500 युवकों के हाथों से कड़े उतरवाए गए, जिन्हें थाने में विधिवत जब्त किया गया है. पुलिस का मानना है कि इस तरह के कड़े कई बार मारपीट और आपराधिक घटनाओं में हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

किसान मेले में लगाए गए CCTV कैमरे

बताया जा रहा है कि किसान मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा पूरे मेला परिसर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई दुकानों और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.

शुरू हुआ ऐतिहासिक किसान मेला, उमड़ रही भीड़

गौरतलब है कि कटघोरा थाना के सामने आयोजित यह किसान मेला लगभग एक माह तक चलेगा. यह मेला हर वर्ष आयोजित होता है, जिसमें न केवल जिले बल्कि आसपास के कई जिलों से भी लोग शामिल होने पहुंचते हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए इस तरह की रोकथाम संबंधी कार्रवाई की जा रही है, ताकि मेले के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके और आमजन सुरक्षित माहौल में मेले का आनंद ले सके.

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!