मां मड़वारानी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 10 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर

(कोरबा) मां मड़वारानी पहाड़ पर चढ़ाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ग्राम गुमिया से मां मड़वारानी देवी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन चढ़ाई पर नियंत्रण खो बैठी और पीछे आते हुए पलट गई। वाहन में करीब 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, वहीं एक 10 वर्षीय बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन में श्रद्धालुओं को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पहाड़ की खड़ी चढ़ाई पर वाहन चढ़ नहीं पाया और चालक के नियंत्रण खोने से हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष ऐसे हादसे मां मड़वारानी पर्व के दौरान होते हैं, बावजूद इसके पिकअप चालक और वाहन मालिक सबक नहीं ले रहे हैं। प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से भी इस दिशा में कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन पिकअप चालक, वाहन मालिक एवं मंदिर समिति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाहियां दोबारा न हों। साथ ही दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और वाहनों पर नियंत्रण के निर्देश भी जारी किए जाएं।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!