यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

कोरबा। यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अति व्यस्त बीच सड़क पर अठखेलियाँ करते हुए लहराकर वाहन चलाने वाले चालक को आखिरकार तलाश ही लिया गया। उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है।

बता दें कि एक पिकअप गाड़ी टाटा मैजिक का चालक पिछले दिनों टी पी नगर से पावर हाऊस रोड की तरफ जाते वक्त खतरनाक तरीके से लहरा कर वाहन चला रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश व मार्गदर्शन में यातायात एएसआई मनोज राठौर व टीम ने इस वाहन की तलाश कर जप्ती की कार्रवाई करते हुए इसका फाइन काटा। एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि वाहन क्रमांक CG 12 BM 5368 के चालक मनीष तिवारी पिता नरेन्द्र तिवारी, सीतामणी के विरुद्ध यातायात थाना में मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए 4500 रुपये का जुर्माना इस पर आरोपित किया गया। खतरनाक ड्राइव पर 2000 रुपए तथा बहुरंगी लाइट लगाने पर 2000 रुपए तथा सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने पर 500 रुपये का जुर्माना किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा है कि सड़क सुगम आवागमन के लिए है, किसी स्टंट के लिए नहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!