कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल चंदेला में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी व फॉरेन्सिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा निवासी एक युवक और युवती कल से होटल चंदेला में ठहरे हुए थे। पुलिस ने होटल की बुकिंग डिटेल, सीसीटीवी फुटेज, रजिस्टर और कमरे से मिले हर छोटे-बड़े सबूतों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।फिलहाल युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संदिग्ध मौत की सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं का गहराई से अध्ययन किया जा रहा है। घटना के बाद होटल चंदेला के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।








Comments are closed.